Balrampur news
रेहराबाजार/ बलरामपुर । बलरामपुर जनपद के उतरौला
तहसील थाना रेहरा बाजार शासन के आदेशानुसार थाने में
महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। भाजपा के
मंडल अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने फीता काटकर महिला हेल्प
डेस्क व महिला जन जागरूकता रैली का किया सुभारम्भ।
मंडल अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने बताया कि महिला हेल्प
डेस्क खुल जाने से क्षेत्र की महिलाओं को काफी सुविधा
होगी और त्वरित न्याय मिलेगा इससे महिलाओं पर हो रहे
अपराध महिला उत्पीड़न पर लगाम लगेगा।इस अवसर पर
रेहरा थाना के थाना प्रभारी पारस प्रसाद व उपनिरीक्षक
उपेंद्र यादव हौसला प्रसाद यादव,भुददुर वर्मा,पवन
मिश्रा,सैयद खादिम सज्जाद,रमेश मिश्रा,हेड का0 सुरेश
चंद्र, महिला हेल्प डेस्क आरक्षी मीनू सिंह ,आरक्षी नीलम
मिश्रा,कांस्टेबल सौरभ सिंह कांस्टेबल ईश्वरचंद,म0
कांस्टेबल कोकिला यादव, महिला कांस्टेबल ज्योति
मिश्रा,महिला कांस्टेबल मीना, महिला कांस्टेबल निकिता
त्रिवेदी महिला कांस्टेबल दुर्गा वर्मा आदि महिला/पुरुष
सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।