Utraula Balrampur थाना प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को थाना परिसर में पढ़ाया मिशन शक्ति का पाठ

 Balrampur news





रेहरा बाज़ार(बलरामपुर) जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत थाना क्षेत्र रेहरा बाजार स्थित नेशनल बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने इसमें स्कूल व कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद थाना प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं । समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है । अगर किसी को कहीं भी महिला या बेटी के साथ बदसलूकी होते हुए दिखाई दे तो वह तुरंत ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 या डायल 112 पर कॉल करके पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि एक महिला कर्मचारी ही दूसरी महिला की समस्या शिकायत को सही तरीके से जानकर उसका समाधान कर सकती है। इसलिए पुलिस विभाग ने प्रदेश के सभी थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गयी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का तुरन्त निवारण करने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क खोली गई है। इसमें तीन महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती है। महिला हेल्प डेस्क में चौबीस घंटे महिला पुलिस कर्मी तैनात रहती है कभी भी कोई भी महिला फरियादी अगर थाना परिसर में आती है तो महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला कर्मी तुरन्त पीड़ित महिल की समस्याओं को सुनेंगी। इसलिए महिलाओं की सहूलियत के लिए स्पेशल महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। कार्यक्रम में मौजूद अपराध निरीक्षक थाना रेहरा बाजार उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिलाओं से ही देश का सम्मान हो रहा है। महिला ही इस समाज का वह अंग है जिसके बिना समाज का होना असम्भव है।महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति का व्यापक असर दिख रहा है।


पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से ‘‘एण्टी रोमियो दल’’ सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि में बलरामपुर जनपद से ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरूआत किया था। मिशन शक्ति से राज्य सरकार हर बेटी-हर महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा,‘जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, बेटियों पर बुरी नजर डालेंगे, उनके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है। यह लोग सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे अपराधियों से पूरी कठोरता से निपटेगी। इनकी दुर्गति तय है। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद छात्राओं को थाने में रखे हुए रजिस्टरों, शस्त्रागार, कारागार व कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करवाया गया। इस अवसर पर नेशनल बालिका इण्टर कॉलेज की अध्यापिका बीना सिंह, निशा तिवारी व पवन कुमार सहित चौकी प्रभारी हुसैनाबाद अयोध्या सिंह, महिला कांस्टेबल कोकिला यादव, सीमा देवी, नीलम मिश्रा, कांस्टेबल ईश्वर चन्द्र वर्मा, अजय कुमार, संजय कुमार व सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment