रेहरा बाजार(बलरामपुर) एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व
तहसीलदार उतरौला रोहित मौर्या ने रेहरा बाजार क्षेत्र के
अधीनपुर धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम ने क्रय केंद्र पर कहा कि कोई किसान दलालों के
चक्कर में न पड़े। सरकारी क्रय केंद्रों पर ही धान बेचें।
उन्होंने कहा कि सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1868
और 1888 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया है। इससे
कम किसी को भुगतान नहीं मिलेगा। एसडीएम को
किसानों ने अवगत कराया कि किसान निर्धारित रेट से कम
दाम में धान क्रय केन्द्र से बाहर बेच रहे हैं। जबकि सरकार
द्वारा निर्धारित दाम पर बाहर से अच्छे दामों में क्रय केन्द्रों
पर धान की खरीद की जा रही है। एसडीएम ने कोरोना
महामारी के दृष्टिगत तौल केंद्र पर सेनेटाइजर साबुन व
पानी व्यवस्था नही होने पर नाराजगी जताते हुए धान तौल
क्रय केंद्र पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि
ऐसा नहीं होना चाहिए। किसी भी दशा में किसानों का
शोषण न होने दिया जाए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त
किया कि वह समय रहते कम दाम में खरीद करने वाले
दलालों की सूचना दें ताकि उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई
की जाए। किसानों से कृषक अपना पंजीकरण करा लें।
वह अपना धान तौल क्रय केंद्रों पर ही तुलवाएं। धान क्रयकेंद्र इसी उद्देश्य से खोले गए हैं कि किसान को उसकी
उपज का सही मूल्य मिले। एसडीएम ने कहा कि धान तौल
क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या है तो
वह शिकायत कर सकते हैं। एसडीएम उतरौला ने बताया
कि अब तक सत्ताईस कुन्तल धान का कार्य किया जा चुका
है।