Utraula balrampur अनामिका पाण्डेय नमो नमो मोर्चा भारत की महिला जिलाध्यक्ष बलरामपुर नियुक्त

 Balrampur News…..

Balrampur



बलरामपुर ।। नमो नमो मोर्चा भारत एक अखंड राष्ट्र

निर्माण की राष्ट्र प्रथम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक

विचारधारा के साथ सन २०१८ में हमारे देश के गुलाबी

शहर जयपुर, राजस्थान में स्वर्गीय राजीव रंजन जी द्वारा

स्थापित हुआ। नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण

भारत की सबसे विश्वसनीय एवं वृहद राजनीतिक पार्टी

भारतीय जनता पार्टी और हमारे देश के लोकप्रिय

पंतप्रधान आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के राष्ट्र प्रथम

विचारधारा पर आधारित है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री

जी के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा

योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। इन्हीं विचारों

से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो

नमो मोर्चा का उद्घोष हमारे देश की समुचित असंगठित

युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नोकरदार व

छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकी भारत

वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होता चले। नमो नमो

मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश मे हो रहा है।

वर्ष २०२४ तक २ करोड सदस्य संख्या का लक्ष्य सामने

रखा है। संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाए

काफी संख्या मे जूड रहे है। राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, शहर, ,

मंडल, प्रभाग और गावं तक संगठन की कार्यकारिणी की

संरचना बनाई है। संगठन के सारे सदस्य और पदाधिकारी

हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक मामले मे

एकजूट होकर आपना दायित्व निभा रहे है। आज उसी के

क्रम में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में नमो नमो मोर्चा

भारत के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका पांडे को

जिला अध्यक्ष बनाया गया। अनामिका पाण्डेय को महिला

मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उनका

कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके

पर उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश

संगठन महामंत्री अभय कुमार, प्रदेश महासंगठन मंत्री रेनू

त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव सचिव ममता तिवारी, उत्तर प्रदेश

सचिव रीपू सिंह, प्रदेश मंत्री संगीता वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता इंदू

सिंह, अध्यक्ष अवध क्षेत्र विक्की सिंह, कन्हैया सिंह, जिला

अध्यक्ष बलरामपुर अनिल कुमार, विधानसभा कार्यकारणी

सदस्य काजल, अंजली व आकांक्षा सहित भारी मात्रा में

कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment