Dell Launches 32 GB RAM Dhansu Laptop Dell XPS 13 in India, See Price

 

In India, Dell XPS 13 (9310), another cool laptop of the Dell company has been entered, which has 32 GB of RAM.  The power of this laptop equipped with 11th Gen Intel Core processor can be estimated from this.  By now you will be aware of laptops up to 12 GB RAM or 24 GB RAM, but Dell has created a panic in the laptop market by launching a laptop with 32 GB RAM.  This laptop from Dell is an upgraded variant of the company’s existing XPS 13, which is more powerful and with a great look.

Price and availability

The Dell XPS 13 has been launched in the i5 and i7 variants, with the i5 processor variant priced at Rs 1,50,990.  You can buy this laptop from Dell store and Amazon.  However, the price of its i7 variant has not been revealed and its availability and sale will start from January 2021.

 Great look and great features

 Color option

Dell XPS 13 (9310) has been launched in Platinum Silver and Arctic white woven color options.  The i7 11th Gen Intel Core processors variant of this laptop has Intel Iris Xe graphics.

With more battery backup and powerful processor

Display and battery power 

Talking about the specifications of Dell XPS 13, the screen resolution of this laptop with 13 inch UHD + display is 3840 × 2400 pixels.  The screen of this laptop is equipped with Gorilla Glass 6 and 4-sided InfinityEdge display, which is much thinner and bigger.  This laptop has been launched in touch screen and non-touch screen options, which you can buy according to your choice or need.  This new laptop from Dell weighs just 1.19 kg and the company claims that it can be used from 10 hours to about 19 hours in a single charge on different screen configurations.

भारत में Dell कंपनी के एक और धांसू लैपटॉप Dell XPS 13 (9310) की एंट्री हो चुकी है, जिसमें 32 GB का रैम लगा है। 11th Gen Intel Core प्रोसेसर से लैस इस लैपटॉप के पावर का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। अब तक आप 12 जीबी रैम या 24 जीबी रैम तक के लैपटॉप के बारे में जानते होंगे, लेकिन डेल ने 32 जीबी रैम वाला लैपटॉप लॉन्च कर लैपटॉप मार्केट में खलबली मचा दी है। डेल का यह लैपटॉप कंपनी की मौजूदा XPS 13 का अपग्रेडेड वेरियंट है, जो कि और ज्यादा पावरफुल और शानदार लुक के साथ है।

कीमत और उपलब्धता
Dell XPS 13 को i5 और i7 वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें i5 प्रोसेसर वाले वेरियंट की कीमत 1,50,990 रुपये है। इस लैपटॉप को आप डेल स्टोर और ऐमजॉन से खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके i7 वेरियंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है और इसकी उपलब्धता और बिक्री जनवरी 2021 से शुरू होगी।

Dell New Laptop Dell XPS 13 Launch Price Specs 2

बेहतरीन लुक और शानदार फीचर्स

कलर ऑप्शन
Dell XPS 13 (9310) को Platinum Silver और Arctic white woven कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप के i7 11th Gen Intel Core processors वेरियंट में Intel Iris Xe ग्राफिक्स लगे हैं।

Dell New Laptop Dell XPS 13 Launch Price Specs

ज्यादा बैटरी बैकअप और पावरफुल प्रोसेसर के साथ

डिस्प्ले और बैटरी जबदस्त
Dell XPS 13 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो 13 इंच UHD+ डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3840×2400 पिक्सल है। इस लैपटॉप की स्क्रीन Gorilla Glass 6 और 4-sided InfinityEdge display से लैस है, जो कि ज्यादा पतली और ज्यादा बड़ी है। इस लैपटॉप को टच स्क्रीन और नॉन टच स्क्रीन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसे आप अपनी पसंद या जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं। डेल के इस नए लैपटॉप का वजन महज 1.19 किलोग्राम है और कंपनी का दावा है कि इसे अलग-अलग स्क्रीन कनफिगरेशन पर सिंगल चार्ज में 10 घंटे से लेकर करीब 19 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment