News india Utraula balrampur
आंगनबाड़ी केंद्र व एएनएम सेंटर बकसरीया में मनाया गया किशोरी दिवस|
उतरौला(बलरामपुर) बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार
विभाग की ओर से बुधवार को उतरौला के आंगनबाड़ी केंद्र
व एएनएम सेंटर बकसरीया में किशोरी दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के
चिकित्सक डॉक्टर एस सी भारती एवं ग्राम प्रधान
अखलाक अहमद खान ने फीता काटकर किया। इस दौरान
किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कर हेल्थ कार्ड बनाए गए।
अभियान में स्वास्थ्य एवं समेंकित बाल विकास सेवा
विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी।11
से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन की माप
की गई। कार्यक्रम में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और
एएनएम ने अहम भूमिका निभाई। जांच में जो किशोरियां
एनीमिक पायी गईं। उन्हें अगले चरण में फिर से बुलाया
गया। किशोरियों को एनीमिया से बचने को आयरन की
गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी
दी गई। डा एस सी भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि
जो महिलाएं व लड़कियां आयरन की गोलियों का सेवन
दूध व चाय के साथ करती हैं वो गलत है। इससे शरीर में
आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। इसके अलावा
आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन, विटामिन
सी युक्त आहार जैसे नीबू, संतरा, आदि के साथ किया
जाना चाहिए। इससे आयरन का अवशोषण सुचारू रूप से हो सके। भोजन में पालक, मैथी, बथुआ, सरसों, मूंगफली
चना और गुड़ आदि की मात्रा बढ़ाएं। इसमें आयरन की
मात्रा अधिक होती है। अंकुरित अनाज एवं दाल खाने से
आयरन एवं विटामिन प्रचुर मात्रा में प्राप्त होते हैं। इस मौके
पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आयशा परवीन, सुनीता सोनी,
एएनएम उषा देवी, पूजा यादव आशा कार्यकर्ता सुमन
यादव, मुन्नी देवी, शकुंतला, ओ पी दुबे आदि मौजूद रहे।