Balrampur breaking news गैसड़ी में बलात्कार के नामजद दो युवक के खिलाफ तहरीर दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तेजी से जांच

 News india balrampur Breaking news

Balrampur news

जनपद बलरामपुर के थाना गैंसड़ी में एक तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें एक लगभग 22 वर्ष की उम्र की लड़की के

परिजनों ने बताया है कि उनकी लड़की कल दिनांक 29 सितम्बर को एक प्राइवेट सर्विस में कार्य करने गयी थी।

शाम तक जब वो वापस नहीं आई, तो उसके परिजनों ने कॉल किया पर फ़ोन नहीं उठा। थोड़ी देर बाद लगभग 

शाम 7 बजे लड़की एक रिक्शा से घर आई। उसके हाथ में ग्लूकोस चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था। उसकी 

तबीयत काफी खराब थी। उसके परिजन उसको अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते मे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके 

परिजनों का यह आरोप है कि गैंसड़ी बाज़ार के दो लड़कों ने उनकी लड़की को एक डॉक्टर के पास ले गए इलाज

करवाने के लिए ले गए। उन दोनों लड़कों ने लड़की के साथ रेप किया और लड़की को हालत खराब होने पर 

रिकशे से घर भेज दिया।उपरोक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों नामजद 

अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में अग्रिम जाँच की जा रही है 

और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। बलरामपुर।गैसड़ी में युवती के बलात्कार के दोनों 

आरोपी हुए गिरफ्तार।पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गैसड़ी में युवती के बलात्कार के दोनों नामजद 

अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिज़ द्वारा बताया गया कि,हाथ पैर तोड़ने वाली बात सही नहीं है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

थाना रेहरा बाजार के जांबाज उपनिरीक्षक ने

जुआ खेलते हुए अभियुक्तों को किया

गिरफ्तार|

Balrampur news



रेहरा बाजार (बलरामपुर) दिनांक 28 सितंबर 2020 को जांबाज उपनिरीक्षक सैयद खादिम सज्जाद मय हमराही

फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम अगया बुजुर्ग में दबिश देकर दो अभियुक्तों को जुआ खेलते 

हुए पकड़ा गया जो क्रमशः शालिग्राम पुत्र मुनेश्वर, अकबर अली पुत्र स्वर्गीय चिन्नू निवासीगण ग्राम कुरकुट पुरवा 

मजरा अगया बुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर जिनके कब्जे से कुल 860 रूपये मय ताश के 52 पत्ते 

बरामद हुए। उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 247/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 

पंजीकृत किया गया।

Leave a Comment